करंट से बुजुर्ग दंपती और बेटा-बेटी की मौत : घर में शॉर्ट सर्किट से पहले पिता झुलसे, उनके बचाने पहुंचे पत्नी, बेटा-बेटी की भी मौत

सलुम्बर जिले में लसाडिया की ग्राम पंचायत ढिकीया के बोड फला में शॉर्ट सर्किट से वृद्ध दंपती और बेटा-बेटी की मौत हो गई। शॉर्ट सर्किट से मकान में करंट दौड़ गया। सबसे पहले 68 वर्षीय उंकार पुत्र गांगा मीणा करंट की चपेट में आ गए। उंकार को बचाने के लिए उनकी पत्नी भमरी मीणा, पुत्र देवीलाल और पुत्री मांगी दौड़ कर पहुंचे। करंट की चपेट में आने से चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

देवीलाल की पत्नी ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को संभाला और दरवाजे से दूर हट गई। इसके बाद उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद आसपास ग्रामीण और ढिकिया सरपंच पूनम चंद मीणा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग में फोन करके बिजली सप्लाई बंद करवाई और पुलिस को सूचना दी।

घटना में उंकार मीणा (68), उनकी पत्नी भमरी, पुत्र देवीलाल (25)और पुत्री मांगी (22) की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कूण थानाधिकारी प्रवीण सिंह शक्तावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। फिर शव को लसाड़िया के सरकारी हॉस्पिटल में रखवाया। जहां शुक्रवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम होगा। घटना के बाद सलूम्बर जिला कलेक्टर प्रताप सिंह और सलूम्बर डिप्टी डूंगर सिंह सरकारी हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!