ऋषभदेव : फाईनेंस कंपनी के दो युवक को धमकाकर लूट ले गए 96 हजार रूपए

ऋषभदेव थाना क्षेत्र में किश्तों की वसूली कर लौट रहे एक फाईनेंस कंपनी के दो युवकों को डरा-धमकाकर 3 युवक 96 हजार रूपए नकद लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार जगदीशसिंह पुत्र किशनसिंह निवासी नाहरपुरा सरविणा जवाजा ब्यावर ने मामला दर्ज करवाया कि वह भारत फाईनेंस इनक्लूजन लिमिटेड मे संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 8 नवम्बर 2023 को वह व विजेन्द्र सिंह पुत्र भीमसिंह राठौड निवासी झॉतल बनेडा भीलवाडा के साथ बाईक पर सुबह 7.30 बजे ब्रांच ऋषभदेव से माण्डवा गए, जहां महिला समूह कि मीटिंग ली एवं जिस जिस ने लोन लिया था, उनसे सप्ताह कि किश्त प्राप्त लेक माण्डवा महिला समुह से 11 हजार 400 रूपए प्राप्त किए। इसके बाद वहाँ से रवाना होकर माण्डवा मे ही दूसरी जगह महिला समुह की मिटींग लेकर लोन की किश्त महिलाओ से 23 हजार 250 रूपए प्राप्त किया। इसके बाद वहां से मुण्डवाडा गांव पहँुचे, जहाँ महिला समूह की मिटींग रखी एवं जिन-जिन महिलाओ ने लोन लिया था उनसे साप्ताहिक किश्त का 56 हजारी 40 रूपए प्राप्त किए। इस तरह महिला समुह माण्डवा व मुण्डवाडा की महिलाआ से 90 हजार 690 रूपए प्राप्त कर बैग में रखकर मुण्डवाडा से ऋषभदेव के लिए रवाना हुए। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे एक तालाब पास मोड पर पहुँचे, जहां एक लडका बिना नम्बर की बाईक लेकर रास्ते मे बाईक को आडी लगाकर खड़ा था, जिसने मुहँ रूमाल से बांध हुआ था। उसने बाईक रोकी तो इसी दौरान पास ही पेड़ से दो दो युवक हाथ में पत्थर लेकर रोड़ पर आए और आते ही तीनो ने इन दोनों युवकों को पत्थरों से जान से मारने की धमकी दी और बाईक कि चाबी निकाल ली तथा बाईक के बैग मे रखे हुए 90 हजार 690 रूपए व बाईक की चाबी लेकर हाईवे तरफ भाग गए। आरोपियों के जाने के बाद इन दोनों ने अपनी कंपनी में बताया। जहां से अन्य अधिकारी आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!