मावली नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण गोपाल पालीवाल ने दिखाया दमखम,दाखिल किया नामांकन
मावली,ओमप्रकाश सोनी | भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण गोपाल पालीवाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह 10 बजे से ही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग मावली में एकत्र होने लगें। सुबह करीब 11 बजे हजारों की सख्या में भीड़ हो गई। इसके बाद शिव वाटिका से उपखण्ड कार्यालय तक विशाल रैली निकाली गई।जिसमें हजारों की सख्या में भीड़ मौजूद रही। उपखण्ड कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी श्री कांत व्यास के सामने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान विधायक धर्म नारायण जोशी, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, देहात जिला अध्यक्ष चन्द्र गुप्त सिह, पूर्व विधायक शांति लाल चपलोत, देहात जिला उपाध्यक्ष गणपत लाल स्वर्णकार,देहात जिला मंत्री गोपी लाल चौबीसा, दिनेश कावड़िया, रोशन लाल सुथार,नितिन सेठिया,गौरी लाल बंजारा,महेन्द्र बोकड़िया, राकेश मीणा, जय प्रकाश बोकड़िया, बंशीलाल पालीवाल, राकेश खटवड़,सुनील डाँगी,नन्द लाल खटवड़,बादल शर्मा सहित सेकड़ो कार्यकर्ता सहित भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान व पूर्व के समस्त विधायक , प्रधान, उप प्रधान , जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, समस्त सरपंचगण, वार्ड पंचगण, जनप्रतिनिधीगण, जिला पदाधिकारी,मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष गण तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमे पूर्व विधायक दलीचंद डाँगी नही दिखे।
