मावली नामांकन के अंतिम दिन भाजपा से बागी ने आर एल पी में भरा नामांकन
मावली,ओमप्रकाश स्वर्णकार । भाजपा की पांचवी सूची में आखिरकार मावली सीट पर कृष्णगोपाल पालीवाल का नाम तय हुआ जिससे भाजपा के कुलदीप सिंह चूंडावत को टिकिट नही मिलने से नाराज होने पर बागी होकर चुनाव के मैदान में उतर गए। जिसमे कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुराना बस स्टैंड मावली पर सेकड़ो की सख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ की बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं से निर्णय लेकर आर एल पी में नामांकन पत्र दाखिल किया। भीड़ को देखकर ऐसा लगा की बागी होने से समीकरण बदल सकते है। कुलदीप सिंह बोले 2018 के चुनाव में पार्टी के नेताओ ने वादा किया था कि 2023 के चुनाव उन्ही को लड़ाएंगे। लेकिन टिकिट नही देकर उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि 2018 के चुनाव में मैने सिर काट कर दिया,अब तो मेरा धड़ बचा है,अब यह में नही दे सकता हूँ।
