कांग्रेस ने आदिवासियों को सदैव वोट बैंक समझा : डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, खेरवाड़ा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब
खेरवाड़ा,दिनेश कलाल | प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता तथा राज्यसभा सदस्य डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि पिछले 60 वर्षों तक प्रदेश व देश में शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझा तथा इस समाज की गौर उपेक्षा की, इसलिए अब समय आ गया है इस आदिवासी व गरीब विरोधी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। डॉक्टर मीना सोमवार को खेरवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी की नामांकन रैली से पूर्व आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

डॉक्टर मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में जन विरोधी व गरीब विरोधी कार्य किया, जिससे प्रदेश की जनता परेशान व त्रस्त है। प्रदेश में कांग्रेस शासन में कई गोली कांड हुए जिसमें अनेक आदिवासी युवाओं की मौत हुई ,जिसकी जिम्मेदार भी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,महिला अत्याचार बढ़ गए हैं। जिससे प्रदेश की जनता इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सभा को दिल्ली भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रखर राष्ट्रवादी नेता कपिल मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सनातन धर्म को समाप्त करने पर तुली हुई है ।प्रदेश में तुष्टिकरण का खुला खेल चल रहा है कन्हैयालाल की दिनदहाड़े गला रेत हत्या कर दी गई।

ऐसे अनेक हत्याकांड प्रदेश में हुए, लेकिन कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चलकर एक वर्ग विशेष को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि गरीब आदिवासी की मौत पर सरकार मुआवजा नहीं देती है ,लेकिन एक वर्ग विशेष के युवक की मौत पर 50 लाख रुपए का मुआवजा तुरंत दे दिया जाता है। इस प्रकार का खुला भेदभाव प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा किया जा रहा है। मिश्रा ने प्रदेश की सनातन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। सभा को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, सलूंबर से भाजपा प्रत्याशी अमृतलाल मीणा, भाजपा उम्मीदवार नानालाल आहारी, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंकर लाल खराड़ी, भाजपा नेता धूलेश्वर वसोहर में भी संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष हेमंत मेहता ने किया तथा आभार पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर ने ज्ञापित किया।

सभा के समाप्ति के पश्चात अहारी की नामांकन रैली प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई उपखंड कार्यालय पहुंची रैली में अब तक क्षेत्र में निकली अन्य उम्मीदवारों की रेलिया से ज्यादा भीड़ जुटी तथा भीड़ में जबरदस्त जोश देखा गया। नामांकन रैली में बैंड ,ढोल नगाड़े तथा आकर्षक आदिवासी नृत्य करते चल रहे युवाओं के जोश को देखने कस्बे वासी उमड पड़े।अहारी का कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर तथा आतिशबाजी कर स्वागत किया।
