मेवाड़ा सुथार समाज ऋषभदेव की नवीन कार्यकारिणी का गठन,किशनलाल अध्यक्ष ,अंकित महामंत्री नियुक्त
ऋषभदेव । रविवार को स्थानीय विश्वकर्मा मन्दिर ऋषभदेव में मेवाड़ा सुथार समाज ऋषभदेव की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष किशन लाल सुथार, महामंत्री अंकित सुथार, संगठन मंत्री नंदलाल सुथार एवं कृष्ण सुथार, सांस्कृतिक मंत्री कौशिक सुथार उपाध्यक्ष जगदीश सुथार एवं कार्यकारिणी सदस्य शंभू लाल,अशोक पिता पन्नालाल , महेश , मुकेश शंकर को बनाया गया। उपयुक्त समस्त कार्यकारिणी ३ वर्षों के लिए मनोनीत की गई हैं।
