कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर ने भरा नामांकन कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित,पार्टी को कार्यकर्ता ही जीता सकते है,आप ही हमारी ताकत,हमारे आगे लगे पूर्व को वर्तमान में बदलना होगा : रघुवीर मीणा

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । जिला बनने के बाद पहली बार होने जा रहे हैं सलूंबर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर मीणा ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने इससे पहले परसाद में पितरों को नमन कर प्रभु और बड़ो का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सलूंबर पहुंचे। विशाल रैली के साथ नामांकन प्रस्तुत करने पहुंचे। इसके बाद रैली के साथ ही शहर से होते हुए सभा स्थल पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान रैली में जगह जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। सभा में रघुवीर मीणा ने सभी का पहुंचने पर आभार जताते हुए कहा की हमारी ताकत आप ही हो, आप जनता से ही हम है। कांग्रेस पार्टी ने हमें शीर्ष नेतृत्व तक भेजा है। अब यहां से आगे भेजना आपकी जिम्मेदारी है। हम सब आज हाथ खड़े कर संकल्प ले कि आपके नेता को एकमुश्त वोट देकर 50 हजार वोट से जीताकर आगे बढ़ाएंगे। यह चुनाव संघर्ष वाला चुनाव है। दो बार पहले भी हमने ऐसी ही भीड़ देखी थी, लेकिन हार मिली। इस पूर्व को हमें अब वर्तमान में बदलना होगा। सीएम से भी मैंने जो मांगा वह दिया। मुख्यमंत्री की इस भावना की हमें कदर करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। लेकिन आजकल जात पात को बांटने वाली भी कई पार्टियां घूम रही है। अब यह आप पर है की आप किसे चुनते है। विकास वाली या खोखले वादे करने वाली पार्टी को। विकास तो हमारे सीएम करवा रहे है जो 12वी में पढ़ने वाली बालिकाओं को लैपटॉप तक दिलवा रहे है। जिससे की बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर वृद्धि करे। आज राजनीति में हमारे पर सुई के बराबर भी कलंक नही है है। जबकि सामने वाली पार्टी के नेता तो जेल जाकर आए है। वही जेल जाकर आकर रैली और निकलते है, जैसे की कोई अच्छा काम किया हो। बीजेपी के नेता गरीबों के गेहूं तक खा जाते है। हमारे पर हल्का सा भी दाग लगेगा तो हम इस दिन राजनीति ही छोड़ देंगे। हमें हजार, 2 हजार वोट से नहीं 50 हजार वोटों से जितना है। वही इस दौरान लोगों से 25 नवंबर को मतदान अवश्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रतापगढ़ एमएलए रामलाल मीणा ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं का जोश देखते हुए लगता है कि चुनाव तो रघुवीर जी ही जीतेंगे। जब इन्होंने बिना पद पर रहते हुए इतने काम करवा दिए तो पद पर होते तो कितना विकास होता।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कचरूलाल चौधरी में कहा कि हम बूथ को मजबूत करेंगें तो हमे कोई नही हरा सकता।
ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूपलाल ने कहा कि रघुवीर हीरा नहीं कोहिनूर है। जिनकी चमक फिर से हमें ही बढ़ानी होगी। गोपाल शर्मा ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पड़ वचन न जाय यह रघुवीर जी पर बिल्कुल फिट बैठता है। ओब्जर्वर दीपक ने कहा कि हमारे सभी साथी ऊर्जावान और ईमानदार है। आप सब बूथ में लोगों को अपने काम बताएं। एआईसीसीसी में भी सलूंबर का नाम आता है तो रघुवीरजी का जरूर आता है। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद डांगी, मेवल मंडल अध्यक्ष भंवर नागदा, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धारता, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चौधरी, पीसीसी मेंबर परमानंद मेहता सहित अतिथियों ने सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान महाराणा प्रताप बोर्ड के अध्यक्ष लालसिंह झाला, पूर्व प्रधान रेशमा मीणा, सभापति प्रद्युमन कोडिया, सराड़ा प्रधान बसंती देवी, जयसमंद प्रधान गंगाराम मीणा, उपसभापति रऊफ खान, रोहित भट्ट, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक, पंकज शर्मा, शिव सिंह, देवी सिंह, लक्ष्मीनारायण पंड्या, श्रीकांत शर्मा सहित भिन्न पंचायत समितियों के प्रधान, उपप्रधान, मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!