कांग्रेस की चौथी लिस्ट जारी : उदयपुर शहर से वल्लभ को ,ग्रामीण से कटारा को मैदान में उतारा

 

कांग्रेस की 56 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में

उदयपुर से गौरव वल्लभ, ग्रामीण से विवेक कटारा

गोगुन्दा से मांगीलाल गरासिया, राजसमंद से नारायण सिंह भाटी, धरियावद से नागराज मीणा 

 

आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर आज कांग्रेस की बहुपतिक्षित चौथी लिस्ट जारी हो गयी है जिनमे 56 प्रत्याशियों की उम्मीदवारी तय की गई है।  उदयपुर शहर विधानसभा सीट से गौरव वल्लभ कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।  वहीँ उदयपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से विवेक कटारा को टिकट दिया गया है। ज़िले के गोगुन्दा विधानसभा सीट से डॉ मांगीलाल गरासिया को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि संभाग के राजसमंद विधानसभा सीट से नारायण सिंह भाटी, कुम्भलगढ़ विधानसभा सीट से योगेंद्र सिंह परमार, चित्तोड़गढ़ ज़िले के कपासन विधानसभा सीट से शंकर लाल बैरवा, बेगूं विधानसभा सीट से राजेंद्र सिंह विधूड़ी, बड़ी सादड़ी से बद्री लाल जाट, प्रतापगढ़ ज़िले के धरियावद विधानसभा सीट से नागराज मीणा, डूंगरपुर ज़िले के आसपुर विधानसभा सीट से राकेश बरोट, सागवाड़ा विधानसभा सीट से कैलाश कुमार भील, बांसवाड़ा ज़िले की गढ़ी विधानसभा सीट से शंकर लाल चरपोटा शामिल है। इसी प्रकार 56 उम्मीदवारों की लिस्ट में उदयपुर शहर विधानसभा सीट के अतिरिक्त किशनगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये विकास चौधरी, अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से द्रोपदी कोली, नदबई विधानसभा सीट से जोगिन्दर अवाना, शिव विधानसभा सीट से अमीन खान, पाली विधानसभा सीट से भीमराज भाटी जैसे नाम शामिल है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!