कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 43 उम्मीदवार घोषित : सलूंबर से रघुवीर, खेरवाड़ा से डॉ दयाराम, मावली से पुष्कर डांगी को टिकट

आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव हेतु कांग्रेस की दूसरी लिस्ट भी आज जारी हो गई है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उदयपुर ज़िले के खेरवाड़ा से डॉ दयाराम परमार, मावली से पुष्कर लाल डांगी को कांग्रेस की टिकट दी गई है। आपको बता दे मावली से राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली भी टिकट के अभिलाषी थे।

संभाग के सलूंबर शहर विधानसभा सीट से एआईसीसी के सदस्य और उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा पर पार्टी ने पुनः भरोसा जताया है। वहीँ बांसवाड़ा शहर विधानसभा सीट से राज्य के मंत्री अर्जुन लाल बामनिया को टिकट दी गई है जबकि बांसवाड़ा ज़िले की घाटोल सीट से नानालाल निनामा को टिकट दिया गया है। वहीँ संभाग के चित्तौडग़ढ़ ज़िले की निम्बाहेड़ा सीट से उदयलाल आंजना तथा भीलवाड़ा ज़िले की मांडल सीट से मंत्री रामलाल जाट को टिकट दी गई है।

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में शामिल बड़े नामो में बीकानेर पश्चिम से बुलाकी दास कल्ला, झुंझुनू से बृजेन्द्र सिंह ओला, सिविल लाइंस से प्रताप सिंह खाचरियावास, डीग कुम्हेर से कुंवर विश्वेन्द्र सिंह, किशनपोल से अमीन कागज़ी, लालसोट से परसादी लाल मीणा, बानसूर से शकुंतला रावत शामिल है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!