राजस्थान में कांग्रेस ने जारी की 33 प्रत्याशियों की सूची,गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से लड़ेंगे चुनाव, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह को टिकट
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी है। केंद्रीय चुनाव समिति ने 33 नामाें पर अंतिम मुहर लगाई थी। सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत पहली सूची में 29 मौजूदा विधायकों के नाम हैं। गहलोत सरदारपुरा और पायलट टोंक से चुनाव लड़ेंगे।कांग्रेस ने पहली लिस्ट में तीन हारे हुए उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। सूची में उदयपुर से सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार की घोषणा की गई है वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत को पुनः मोका मिला है । 
