योग प्रशिक्षक मीना बाबेल ने करायें विशिष्ट आसन प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सुविवि की सामाजिक सरोकारिता की प्रतिबद्धता के अन्तर्गत विश्वविद्यालय योग केंद्र के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित विवेकानंद ऑडिटोरियम के केफैटेरिया हाल में विगत वर्ष के 19अक्टूबर 2021 से निरंतर चल रहे इस नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के आज दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिना किसी अवकाश के विगत 730 दिनों से निरंतर प्रातः 6:00 से 7:15 आयोजित हो रहे इस शिविर में योग अभ्यासियों को इस सप्ताह योग प्रशिक्षक श्रीमती मीना बाबेल द्वारा इम्यूनिटी बढ़ाने, हेतु सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धकटिचक्रासन, त्रिकोणासन, बकासन, गोमुखासन, नौकासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, धनुरासन के साथ साथ अनुलोम विलोम कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के साथ साथ ब्रेथ होल्डिंग क्षमता , 30 डिग्री होल्डिंग क्षमता, ब्रेथ- ओ- मीटर रेट, सर्वांगासन, हलासन ,चक्रासन उष्ट्रासन होल्डिंग कैपेसिटी, नवदुर्गा रूपेण चक्र मंत्र मसल्स एक्टीवेटिंग फेशियल योग पंचतत्वमय, द्विखंडीय प्राणायाम, पंचखंडी प्राणायाम , प्राणायाम के तथ्य नवरात्रि के नौ आसन मुद्रा के साथ डिजीज सीरीज , हैप्पी हार्मोन रिलीजिंग एडवांस आसनों का प्रर्दशन व अभ्यास भी कराया। उल्लेखनीय है कि यह शिविर नि:शुल्क है तथा कोई भी व्यक्ति समय पर उपस्थित होकर सुविवि योग केंद्र द्वारा संचालित किए जा रहे इस योगाभ्यास शिविर की व्यवस्था का लाभ ले सकता है, अभ्यासियों हेतु योग मेट (दरी) भी केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!