विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय ऋषभदेव में अध्ययनरत तीरंदाज वर्षिका चौधरी ने जीता गोल्ड मेडल

ऋषभदेव । विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय ऋषभदेव की प्रधानाचार्य श्रीमती विजय श्री यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के भिंड में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर 14 तींरदाजी प्रतियोगिता में विवेकानन्द केन्द्र विद्यालय, ऋषभदेव में अध्ययनरत कक्षा 7वीं की तीरंदाज वर्षिका चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम दिन इंडियन राउण्ड के 20 और 30 मीटर के दोनों डिस्टेन्स के गोल्ड मेडल अपने नाम किये । प्रधानाचार्या ने बताया कि ओवरऑल गोल्ड मेडल भी वर्षिका चौधरी के नाम रहे । इस प्रकार तीनों स्वर्ण पदक अपने नाम किये । अगले माह देहरादून (उतराखण्ड) में होने वाली नेशनल सीबीएसई अंडर 14 तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेगी । वर्तमान में वर्षिका चौधरी कोच भगवती लाल गरासिया के निर्देशन में विकास तीरंदाजी एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं है । वर्षिका के इस शानदार सफलता एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए वि.के.वि. विद्यालय परिवार ,ऋषभदेव , खेरवाड़ा एवं उदयपुर जिले में खुशी की लहर छा गई है । के.बी. खटोड़ , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,आरएसडब्ल्यूएम, ऋषभदेव ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा ,परिजन एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!