नवरात्रि महोत्सव 2023 :- मेनार में एक शाम श्री अम्बे माँ के नाम भव्य भजन संध्या का हुआ आयोजन, भोर तक चली भजन संध्या, उमड़ा जनसैलाब

तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना….भजनो पर थिरके श्रद्धालु

कलाकार ने धार्मिक गीतों के माध्यम से विस चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान किया

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर मेनार में मातेश्वरी शक्ति मंच व समस्त ग्रामवासी के तत्वावधान में गुरुवार को एक शाम श्री अम्बे माँ के नाम भव्य भजन संध्या रात 8 बजे से अम्बामाताजी नोहरे में हुई। जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा एंड पार्टी द्वारा भजनो की प्रस्तुतियां दी। सर्वप्रथम कार्यक्रम में अम्बामाताजी को पुष्प अर्पित कर, दिप प्रज्वलित किया गया। ततपश्चात राकेश प्रजापति, पाली ने गुरु वंदना, गणपति वंदना गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी, आओ आओ बेगा आओ, चाव दरस को भारी है, हिंदो लगवा दू सत्संग बाग में, हे गुरुजी, झूला झूला सुरता नार, हे सतगुरु जी मारा, हिंद हिंद सुरता नार से कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में बाड़मेर के सुप्रसिद्ध भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा ने गुरु देव कहे सुन चेला, तेरा जनम सफल जद वेला….मेनार री धरती पर थारो देवरो मारी अम्बा माँ……सिया राम जी का डंका लंका में, बजवा दिया बजरंग बाला ने, बजवा दिया बजरंग बाला ने, वो माँ अंजनी के लाला ने, सिया राम जी का डंका लंका मे, बजवा दिया बजरंग बाला ने…..मेनार री मारी अम्बाराणी मारि माँ थारी चूंदड़ प्यारी लागे सा से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, और श्रोता देर तक भारी संख्या में रुके रहे। जिसकी सारी व्यवस्थाए मातेश्वरी शक्ति मंच द्वारा देखी। साथ ही कलाकार ने धार्मिक गीतों के माध्यम से विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आव्हान किया।

देवा में देवी बड़ी, बड़ी है अम्बा माँ, लजिया राखज्यो….रखो हाथ ढाल तलवार मुठ मजबूती, मुठ मजबूती ए धरदे रे जगदम्बा….अंधेरो की नगरी से, कैसे मैं पार जाऊं, श्याम अब ले आजा, वापस हार ना जाऊं, तीन बाण के धारी, तीनो बाण चलाओ ना, मुश्किल में है दास तेरा, अब जल्दी आओ ना, हारे के साभार मेरे हारे के सच…. जिनको भय हो प्राणों का कर जाओ पलायन, जागी जागी जागी, दिवलारी ज्योता जागी मां, म्हारा सु मत कीजे देवी रुसनो भवानी भजनो पर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका आरती मेनारिया, निम्बाहेड़ा ने फुलड़ा लाजे माली रा मारे गरे आवेला भगवान, मेवाड़ की धरती उदयपुर से तृष्णा सुथार ने शिवजी पार्वती के संग परन लागी हरे हरे परन लागी भंवरिया से समा बांध दिया। कलाकारों ने भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुतियों से श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी और श्रोताओं को भोर तक बांधे रखा।

कलाकार छोटू सिंह रावणा का ग्रामीणों ने उपरणा, तलवार, माँ जगदम्बाजी की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही रुण्डेड़ा, वाना, खरसान, नवानिया, वल्लभनगर, बांसड़ा, इंटाली, गवारड़ी, निलोद, रोहिड़ा, भींडर, भटेवर से आये सभी मेहमानों का उपरणा से स्वागत किया गया। मंच संचालक चंदन सिंह राजपुरोहित ने किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!