3 दिन पूर्व आर एच बी कॉलोनी गार्डन के बाहर अज्ञात हमलावर द्वारा एक वृद्ध की हत्या के मामले में खुलासा,हत्या करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार,हत्या में प्रयुक्त वाहन बरामद

पुलिस टीम द्वारा 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम को मिली सफलता

उदयपुर,नितेश पटेल । 15 को विकास साधवानी पिता नानिक राम साधवानी सिन्धी पता -1 / 224-225 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी प्रतापनगर उदयपुर (राज.) ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आषय की पेष की कि 14 को शाम 5 पीएम के आसपास मेरे पिताजी हमारे घर के सामने पार्क मे हमेशा की तरह टहलने गए पार्क में दो लडके एवं एक लड़की बैठे हुए थे जिनमें से एक लड़के ने अपने साथ बैठी लड़की को थप्पड़ मार दी जिस पर मेरे पिताजी ने उस लडके से कहा की तुम इस लडकी को क्यों पीट रहे हो जिस पर उक्त लड़का मेरे पिताजी से बहस करने लगा तथा तीनो ही उठकर पार्क के बाहर जाने लगे पार्क के गेट के पास पहुचे तो जाते जाते फिर मेरे पिताजी से उल्टा सीधा बोलने लगे तथा धक्का मुक्की करने लगे उनमे से एक लड़के ने मेरे पिताजी को लात मार दी जिससे वह गिर गए तभी मेरे घर से मेरा छोटा भाई चिराग साधवानी एवं हमारे पड़ोसी सनमुख सेनानी भी मौके पर पहुचे इसके अलावा कॉलोनी के कुछ और लोग भी यहा आ गए जिन्होने मेरे पिताजी को उठाया तथा उन दोनो लडको व लडकी को पुछने लगे जिस पर वह सभी तीनों एक सफेद रंग की स्कूटी पर बैठ कर वहा से चले गए मेरे पिताजी ने घर पर आकर कहा की मेरे पेट मे दर्द हो रहा है जिस पर उनको मै अस्पताल लेकर गया तथा रात को वापस घर आ गए रात को भी मेरे पिताजी की तबियत ठीक नही रही जिस पर उन्हें अगले दिन 15 को गीताजली मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहा पर इलाज के दौरान मेरे पिताजी की मृत्यु हो गयी उक्त अज्ञात लडके द्वारा पेट में लात मारने व मेरे पिताजी के बुजुर्ग होने से उनकी आत फट गयी तथा उनकी मृत्यु हो गयी रिपोर्ट पेश करता हूँ कि कानुनी कार्यवाही करने की कृपा करे वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण स. 859 / 23 धारा 304 भादस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।

घटना की गंभीरता का आकलन कर जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शह लोकेन्द्र दादरवाल, पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व शिप्रा राजावत के निकट सुपरविजन मे प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह के नेतृत्व मे कानिस्टेबल धनराज,रामस्वरुप की एक टीम गठित की गई।गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास करीबन 40-50 मकानों के सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध

सफेद स्कुटी को देखा गया,जिस पर बोहरा गणेश जी रोड पर मकान के बाहर सी-क्लास से बोहरा गणेश की तरफ जाने वाले रोड को कवर करता सीसीटीवी कैमरा चैक किया गया तो घटना के बाद एक सफेद कलर की स्कुटी पर तीन जने बैठे होकर एक लड़का स्कुटी चला रहा है और बीच में एक लड़का बैठा है पीछे एक लड़की बैठी हुई है। जिस पर उक्त स्कूटी के नम्बर प्लेट को सीसीटीवी कैमरा फुटेज से फोटो लेकर चैक किये गये तो उक्त स्कुटी के रजि० नम्बर का पता चला जिससे स्कुटी मालिक का पता किया गया जिस पर स्कुटी वक्त घटना कौन चला रहा था जिसका पता किया जाकर अभियुक्त प्रकाश पिता किशनलाल गमेती निवासी आपणी ढाणी रेबारियों का गुड़ा थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया अग्रीम अनुसंधान जारी है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!