खेरवाड़ा में खिलेगा भाजपा कमल : सांसद मीणा

भाजपा कार्यालय का विधि विधान से हुआ शुभारंभ खेरवाड़ा

उदयपुर,दिनेश कलाल ।  सांसद अर्जुन लाल मीणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में खेरवाड़ा क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलेगा तथा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद मीणा गुरुवार को खेरवाड़ा में भाजपा कार्यालय का विधि विधान एवं पूजा पाठ से शुभारंभ करने के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार में हर वर्ग परेशान व त्रस्त है, आज प्रदेश महिला अत्याचार, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी में देश में प्रथम स्थान पर है. पेपर लीक प्रकरण से बेरोजगारों के हितों पर कुठाराघात हुआ है। दूसरी तरफ सरकार रेवड़िया बाट कर तथा झूठे वादे कर पुनः सत्ता में आने का प्रयास कर रही है, लेकिन राजस्थान की जनता इस जन् विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी नानालाल अहारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय बनाने हेतु तन मन से जुटने का आह्वान किया। अहारी ने कहा कि वह क्षेत्र की गरीब जनता, आदिवासी, किसान, समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान व विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल, एवं रमेश जोशी, सेमारी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कलाल, बावलवाडा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह सिसोदिया, कनबई मंडल अध्यक्ष जीवालाल गरासिया, ऋषभदेव नगर मंडल अध्यक्ष नारायण कलासुआ, ऋषभदेव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल डामोर विधानसभा प्रभारी के सी शर्मा सहित समस्त मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यालय शुभारंभ के पश्चात भाजपा प्रत्याशी अहारी ने खेरवाड़ा मंडल , कनबई मंडल , नायागाव मंडल व बावलवाड़ा मंडल के पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी की बैठकों को संबोधित कर खेरवाड़ा क्षेत्र से भाजपा को भारी बहुमत से विजय दिलाने हेतु कार्यकर्ताओं से चुनावी समर में कूदने का आह्वान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!