उदयपुर नगर निगम का अधिशाषी अभियंता 50 हजार रुपए रिश्वत लेते ट्रैप

एसीबी उदयपुर ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते नगर निगम के अधिशाषी अभियंता अवैश मोहम्मद को गिरफ्तार किया है.

 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक (अतिरिक्त चार्ज) हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी. बी. की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी। उसकी फर्म द्वारा नगर निगम उदयपुर में विभिन्न उद्यानों के संधारण एवं रखरखाव कार्यों के बकाया बिलों के भुगतान में कमीशन की एवज में अवैस मोहम्मद अधिशासी अभियंता, कार्यालय नगर निगम, उदयपुर द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

जिस पर एसीबी, उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर पुलिस निरीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित द्वारा मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये अवैस मोहम्मद को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। साथ ही ठिकानों पर सर्च किया जा रहा है.

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!