जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 व 19 वर्ष छात्र-छात्रा प्रतियोगिता की तिथि बदली अब 21 से शुरू होंगे

विभागीय मानदंड पूरे करने और शाला दर्पण पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने वाले खिलाड़ी ही ले सकेंगे भाग

21 से 25 अक्टूबर तक होगा आयोजन

 रा.उ.मा.वि.भूपालपुरा में 20 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन जरूरी 

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । 67वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स 17 व 19 वर्ष छात्र एवं छात्रा की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक की तिथियां में परिवर्तन किया गया है अब 21 से 25 अक्टूबर 2023 तक आयोजन होगा । पूर्व में घोषित तिथि में बदलाव करते हुए प्रतियोगिता को एक दिन पहले आरंभ किया जा रहा है पूर्व में 22 से प्रतियोगिता शुरू होनी थी लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय (मुख्यालय )माध्यमिक ने तिथियां में परिवर्तन के आदेश जारी कर 21 से प्रतियोगिता के आयोजन के आदेश जारी किए हैं। तथा एक दिन पूर्व 20 अक्टूबर को सांय 4 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूपालपुरा , उदयपुर में भाग लेने वाले दलों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी दलों के खिलाड़ियों का शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है बिना ऑनलाइन पात्रता के प्रतिभागी भाग नहीं ले सकेंगे। जो भी विद्यालय अपने दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजता है उनके विभिन्न स्पर्धाओ में भाग लेने प्रतिभागियों को विभागीय मानदंड को पूरा करना आवश्यक होगा, विभागीय मानदंड पूरा नहीं करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय से यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा और जिला स्तर के प्रमाण पत्र भी नहीं जारी किए जाएंगे। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं के लिए शिक्षा विभाग द्वारा न्यूनतम मानदंड तय कर रखे हैं जो की सभी विद्यालयों में उपलब्ध है, मानदंड पूरे करने वाले प्रतिभागी ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लें ,इसका कड़ाई से पालन किया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!