जनता सेना को चुनाव चिन्ह के रुप में पुनः मिला बेट
2013 के चुनाव में इस चुनाव चिन्ह से हासिल की थी जीत
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । जनता सेना राजस्थान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह के रुप में बेट आवंटित कर दिया गया। उल्लेखनीय हैं कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भी वल्लभनगर से रणधीर सिंह भीण्डर बेट के चुनाव चिन्ह से ही जीत हासिल की थी।
जनता सेना संरक्षक रणधीर सिंह भीण्डर ने बताया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग को चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन किया था। जिस पर भारत निर्वाचन आयोग ने पत्र भेजकर जनता सेना राजस्थान के चुनाव चिन्ह के लिए बेट को अधिकृत कर दिया गया। इससे जनता सेना के कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं कि जिस चुनाव चिन्ह से जनता सेना का सफर शुरू हुआ था और जीत हासिल की थी, वो ही चिन्ह मिलना अच्छा संकेत है।
