मेंजबान उदयपुर बनी क्रिकेट की राज्य विजेता,17 वर्षीय टीम ने हनुमानगढ़ को 9 विकेट से हराकर जीत लिया राज्य स्तरीय क्रिकेट का फाइनल मुकाबला
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय गुरु गोविंद सिंह स्कूल उदयपुर के तत्वाधान में चल रही 17 व 19 वर्षीय स्कूली छात्राओं की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले आज गांधी ग्राउंड में खेले गए। जिसमें 17 वर्ष छात्रा का फाइनल मुकाबला उदयपुर एवं हनुमानगढ़ के बीच खेला गया ।उदयपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाएं जबाव में हनुमानगढ़ की टीम 59 रन ही बना सकी , इस प्रकार हनुमानगढ़ को उदयपुर ने 9 विकेट से हरा कर राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बनने का गौरव हासिल किया।15 ओवर के इस मुकाबले में उदयपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशी चौधरी ने 35 बॉल पर 39 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे, भव्य सिसोदिया ने 20 बॉल पर 20 रन बनाएं तथा प्रियांशी जैन ने 21 बॉल पर 14 रन बनाएं। उदयपुर की गेंदबाज अंशिका भंडारी ने तीन ओवर में 16 रन देकर चार विकेट तथा कृतीका साहू ने सात रन देखकर दो विकेट और ममता ने 8 रन देखकर दो विकेट लिए। जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि
19 वर्ष छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में जोधपुर ग्रामीण ने 116 रन बनाए तथा चूरू को 47 रन से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य विजेता बनने का खिताब जीता । जोधपुर ग्रामीण की टीम में नीतू ने 46 रन बनाए तथा दो विकेट ,धनश्री ने 26 रन बनाए तथा दो विकेट लिए। समापन समारोह कल प्रातः 10 बजे गुरु गोविंद सिंह विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। 17 वर्ष हार्डलाइन मैच में बीकानेर तृतीय स्थान पर रहा उसने अजमेर को 9 विकेट से हराया इसी प्रकार 19 वर्षीय हार्ड लाइन मैच में नागौर ने उदयपुर को हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया पहले खेलते हुए उदयपुर में 5 ओवर में 27 रन बनाएं जिसे नागौर ने आसानी से पीछा कर लिया। 17 वर्ष उदयपुर टीम की कोच कंचन डागी एवं इंचार्ज हेमलता कुमावत , 19 वर्ष उदयपुर टीम की कोच लक्ष्मी मीणा प्रभारी और दल प्रबंधक लता गहलोत ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी छात्रा खिलाड़ियों को बधाई दी है। यहां से चयनित राज्य टीमें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए त्रिवेंद्रम जायेगी।
