मावली : मतदाताओं को जागरूक किया मतदान करने के लिए
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदेसरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप प्रभारी प्रकाश चंद चौधरी के सानिध्य में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई इसमें समस्त स्वीप दल के सदस्य उपस्थित रहे।प्रभारी चौधरी ने बताया कि मतदान जागरूकता का लक्ष्य ऐसा होना चाहिए कि अधिक से अधिक मतदाता जागृत रहे सुरेश कुमार देशबंधु ने शत प्रतिशत मतदान करने की अपील को लेकर कहानी के द्वारा जानकारी दी गई। प्रेमशंकर सालवी द्वारा गीत त के माध्यम से शांतिलाल मीणा, कमलेश त्रिवेदी, महेश चंद्र विजयवर्गीय ने सामूहिक नाटक के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को विस्तृत रूप से छात्र-छात्राओं को समझाया स्थानीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य परमेश्वर लाल गुसर मतदान करवाने की विद्यार्थियों प्रतिज्ञा को दिलवाई गई। इस दौरान दिनेश कुमार जोशी, प्रभावती, चांगभल, प्रेमलता पालीवाल, सुमन सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहे ।
