मावली : बड़ा साँप निकलने से मचा हड़कंप
मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के बड़गांव एवं आमली के बीच ग्रामीणों ने एक सांप देखा जिसे वह अजगर समझ वन्य जीव परिरक्षक कमलेश सुथार मावली को सूचना दी । जिस पर सुथार तुरंत मौके पर पहुंचे और जब देखा तो वहां पर अजगर नहीं होकर भारत का ही नहीं एशिया का सबसे खतरनाक सांप रसैल वाइपर था। जिसे सावधानी पूर्वक रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा एवं सांप के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी कि ऐसे सांपों से हमेशा दूरी बनाए कर रखें। यह काफी खतरनाक सांप है ।इसी के साथ वन्य जीव परिरक्षक कमलेश सुथार ने बताया कि 1 जुलाई 2023 से सितंबर 30 तक कुल 356 जीवो को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा एवं इसकी रिपोर्ट उप वन संरक्षक वन्य जीव कार्यालय उदयपुर भेजी गई।
