रूपलाल मीणा चुने गए उदयपुर जिला द्वितीय के निर्विरोध जिला अध्यक्ष

ऋषभदेव : राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ उदयपुर, जिला द्वितीय की कार्यकारणी का निर्वाचन रेजीडेंसी बालिका विधालय के सभागार में निर्वाचन अधिकारी नवीन व्यास तथा पर्यवेक्षक चंद्रशेखर परमार की उपस्थिती में हुआ जिसमें जिलाध्यक्ष पद पर रूपलाल मीणा, ऋषभदेव एवं सभाध्यक्ष नानकराम बैरवा, झाड़ोल निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुएl नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि संगठन पदाधिकारी बालक व शिक्षक हित में शिक्षको को गैर शैक्षणिक कार्यो से मुक्त कराने के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहे, इस समस्या के निजात के बाद बालको व शिक्षको की लगभग सारी समस्याएं हल हो जाएगी , तत्पश्चात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मीणा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश मेघवाल, महामंत्री सुरेश गरासिया, महिला मंत्री डिंपल भरावा, संगठन मंत्री हेमंत गरासिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र रालोती, जगदीश मेघवाल, बालूराम गरासिया, नरेंद्र पंड्या, निकेश मीणा,बालूराम खोकरिया ,महिला उपाध्यक्ष टीना फनात, महिला संगठन मंत्री गीता मीणा, सह संगठन मंत्री पुष्पदंत मेहता, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि कमलकांत डामोर को चुना गया l इस दौरान जिला अध्यक्ष उदयपुर प्रथम सतीश जैन, महामंत्री कमलेश शर्मा, सलूंबर जिला अध्यक्ष स्वरूप सिंह शक्तावत, नॉन टीसपी संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष गिरिराज सिंह बरवाड़ा, जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष भैरूलाल कलाल, राष्ट्रपति सम्मानित शिक्षक दुर्गाराम मुवाल, बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह भाटी, झल्लारा ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल सरवर, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र मीणा, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मीणा, झाडोल ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश डामोर, कोटडा ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल गरासिया, फलसिया ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गोरणा, मनोज मोची, देवी सिंह सारंगदेवोत, सोहन अहारी, ताराचंद मीना, गजेंद्र शर्मा, नरेंद्र अवाना, गोपाल लक्षकार सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहेl

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!