तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग

रिपोर्टर नरेंद्र पालीवाल ,नाथद्वारा  । 

 छप्पन भोग मनोरथ के अवसर पर तिलकायत श्री ने लांच किया श्री विशाल बावा का व्हाट्स एप चैनल….

 तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु की हवेली में हो रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्था का किया सघन निरीक्षण ….

 तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने मंदिर व्यवस्था एवं सेवा को चाक -चोबंद करने के लिए किया लगभग 100 सीसीटीवी कैमरा का शुभारंभ….

पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली मे दि.16/10/2023 सोमवार को श्रीजी प्रभु में छप्पन भोग के मनोरथ की सेवा के अवसर पर गो.ति.श्री 108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा ने श्री प्रभु की गोद में श्री नवनीत प्रिया जी को बिरजा कर लाड लड़ा कर छप्पन भोग आरोगाया एवं आरती उतारी!इस अवसर पर तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने मुंबई के छप्पन भोग के मनोरथी सतीश भाई एवं उनके परिवार का ऊपरना ओढ़ाकर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया!

छप्पन भोग के शुभ अवसर पर तिलकायत श्री ने श्री विशाल बावा द्वारा निर्मित व्हाट्सएप चैनल को लांच किया जिसके माध्यम से सभी वैष्णव जन पुष्टिमार्गीय सेवा प्रणाली, मंदिर द्वारा हो रहे निर्माण कार्य,योजना एवं व्यवस्था की जानकारी ले सकेंगे जिससे समय-समय पर वैष्णव जन को मंदिर सेवा एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त हो सके!

छप्पन भोग के शुभ अवसर पर श्रीनाथ जी की हवेली में हो रहे नवाचारों के अंतर्गत आज तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने मंदिर व्यवस्था एवं सेवा को चाक -चोबंद करने के लिए लगभग 100 नए सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया जिससे की सेवा में सुरक्षा एवं सुव्यवस्था एवं पारदर्शिता बनी रहे! इससे एक दिन पूर्व तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीनाथ जी मंदिर में हो रहे कार्यों, लक्ष्मी विलास धर्मशाला, नया बाजार, पोरबंदर वाली धर्मशाला, मंदिर मंडल कार्यालय, गोविंद भवन,नाथूवास गौशाला,तथा पशु चिकित्सालय आदि का सघन निरीक्षण किया एवं निर्माण कार्य एवं व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारु करने के निर्देश दिए ! इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य श्री सुरेश संघवी, श्री समीर चौधरी, श्री राजेश भाई कापड़िया, मंदिर मंडल के सीईओ श्री कैलाशचंद्र शर्मा, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित, वैष्णव अंजन शाह, मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, समाधानी उमंग मेहता,ओम प्रकाश जलंधरा,हर्ष सनाढ्य,कैलाश पालीवाल, प्रतीक, आशीष, देवेश, दिव्या आदि सैकडों वैष्णव जन उपस्थित थे!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!