मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर स्पर्धा आयोजन
उदयपुर,करण सिंह सिसौदिया । जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार मतदान जागरुकता अभियान के तहत कुराबड़ पंचायत समिति क्षेत्र के स्वीप कार्यक्रम स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दांतीसर में पोस्टर, बैनर, रंगोली, रैली इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भेरू सिंह कक्षा 11और द्वितीय स्थान पर मुकेश सुथार कक्षा 11 रहे।कार्यवाहक संस्था प्रधान प्रकाश दक ने मतदान जागरूकता से संबंधित जानकारी छात्रों को प्रदान की गई। इस दौरान दौरान अध्यापक रामावतार मीणा , जगदीशलाल तेली, सुरेश कुमारशर्मा, गोविन्दलाल शर्मा , अध्यापिका ज्योति सोलंकी, कामयानी उदावत,पंचायत शिक्षक हिम्मत सिंह (बीएलओ) , लक्ष्मण सिंह, नाहर सिंह एवं विद्यालय के समस्त स्टाप मौजूद रहें |
