उदयपुर के चार स्केटर ने 500 मीटर रेस में जीता गोल्ड मेडल

रिपोर्ट कन्हैयालाल मेनारिया बांसड़ा  सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवर्धन विलास बलीचा में चल रही राज्य स्तरीय 17 व 19 वर्षीय स्कूली छात्र एवं छात्रा की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए 500 मी के की रेस में उदयपुर के चार स्टेटस में 500 मी रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया वहीं एक स्केटर ने दूसरा स्थान तथा एक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया,

प्रतियोगिता के संयुक्त संचालन सचिव एवं आयोजक विद्यालय प्रधानाचार्य विलियम डिसूजा के अनुसार 19 वर्ष छात्र वर्ग में इनलाइन 500 मी रेस में उदयपुर के जगत प्रताप सिंह एवं

क्वार्टस में उदयपुर के मयंकराज गुर्जर ने तथा 19 वर्ष छात्रा वर्ग में क्वार्टस में उदयपुर की सिद्धि आर अरोड़ा ने तथा 17 वर्ष छात्र के 500 मीटर क्वार्टस में उदयपुर के मयूर राज सिंह राव ने प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए उदयपुर का गौरव बढ़ाया।

उदयपुर की ही पलक बापना ने 500 मी इनलाइन में दूसरा स्थान तथा वंश लावटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक संजय बडाला ने बताया कि इस प्रकार विभिन्न इवेंट को मिलाकर मेजबान जिला उदयपुर अब तक कुल आठ स्वर्ण,दो रजत और दो कांस्य मिलाकर कुल 12 पदक जीत चुका है।

 

विभिन्न आयु वर्ग और इवेंट में हुए मुकाबले के परिणाम इस प्रकार रहे :-

19 वर्ष छात्र इनलाइन 500 मीटर रेस में

जगत प्रताप सिंह प्रथम भारत चौधरी द्वितीय वंश लावटी तृतीय, 500 मी क्वार्टस में मयंक राज गुर्जर प्रथम ,पृथ्वीराज सालवी द्वितीय तथा सुखबीर अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे।

19 वर्ष छात्रा वर्ग के इनलाइन

500 मीटर में

अनुष्का गुर्जर प्रथम ,अदिली अग्रवाल द्वितीय ,अनम खान तृतीय रहे ।

इसी वर्ग के 500 मी क्वार्टस में सिद्धि आर अरोड़ा प्रथम,पलक बापना द्वितीय,

तथा दिविता शर्मा तृतीय स्थान पर रही।

 

17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र वर्ग इनलाइन 500 मीटर रेस में

रक्षित शर्मा प्रथम, शिवांश शर्मा द्वितीय ,आरित्र तृतीय स्थान पर रहे।

इसी वर्ग के क्वार्टस 500 मी मुकाबले में

मयूरराज सिंह राव प्रथम, दिशांत द्वितीय, अंकित पूनिया तीसरे स्थान पर रहे।

17 वर्ष छात्रा वर्ग में

इनलाइन 500 मीटर रेस में

वान्या बोहरा प्रथम , भव्या खांडल द्वितीय तथा दिया अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही। वही किसी वर्ग की क्वार्ट्ज 500 मीटर में प्रियंका प्रथम, प्राची खत्री द्वितीय और अंशु स्वामी तीसरे स्थान पर रही।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!