उदयपुर के पदक विजेताओं से प्रेस & मिडिया की विशेष बातचीत
स्वर्ण पदक विजेताओं ने कहा कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के सही प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन से जीत सके पदक,नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर अंतरराष्ट्रीय पर स्तर पर जाना है लक्ष्य
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उदयपुर के सेंट एंथोनी ‘एस सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवर्धन विलास बलीचा में चल रही राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले उदयपुर के स्टार स्केटर जगत प्रताप सिंह, मयंक राज गुर्जर, सिद्धि आर अरोड़ा और मयूरराज सिंह राव ने प्रतियोगिता के प्रेस & मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया से हुई विशेष मुलाकात में बताया कि निरंतर कड़ी मेहनत के साथ-साथ अपने प्रशिक्षको द्वारा कड़े प्रशिक्षण एवं सही मार्गदर्शन की वजह से वे स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। सभी ने यह जीत अपने-अपने प्रशिक्षकों को समर्पित की।
इससे पूर्व भी ये सभी कई प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं मेडल
उदयपुर के सेंट एंथोनीज स्कूल में कक्षा 12वीं कला वर्ग में पढ़ाई कर रही छात्रा सिद्धि आर अरोड़ा ने बताया कि उनके पिता राकेश अरोड़ा प्राइवेट फैक्ट्री में मैनेजर है तथा माता प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका, उनका बड़ा भाई स्केटिंग करने जाता था, साथ में वह भी जाती थी इसी से वह इस खेल में आई पिछले 8 साल से वह स्केटिंग कर रही है ।पांचवी कक्षा में पढ़ते हुए प्रशिक्षक मयंक सोनी ने उन्हें स्केटिंग में प्रशिक्षण देना शुरू किया। अंडर 14 में वह नेशनल खेल चुकी है तथा अंदर-19 में उसका यह दूसरा स्टेट स्वर्ण पदक है।
सेंट एंथोनी की कक्षा 11वीं में कॉमर्स का छात्र मयंक राज गुर्जर ने बताया कि उनके पिता भानु गुर्जर प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं और माता ग्रहणी है उन्होंने पहली क्लास से ही स्केटिंग का अभ्यास बड़े भाई धीरज गुर्जर से प्रेरणा मिलने की वजह से शुरू कर दिया था इस प्रतियोगिता में 500 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने से पूर्व राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 500 मीटर और 1000 मीटर में दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं सीबीएसई बोर्ड की वेस्ट जोन में दो कांस्य पदक तथा नोएडा में आयोजित ओपन नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं।
इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग में 500 मी क्वार्ट्ज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सेंट एंथोनी स्कूल के कक्षा ग्यारहवीं में कला वर्ग में अध्ययनरत मयूर राज सिंह राव ने बताया कि उनके पिता टेक्सटाइल व्यवसाय में है तथा माता ग्रहणी है,बचपन में स्केटिंग करने के लिए उनके अंकल उमराव सिंह ने उनको रोलर दिलाए थे, कक्षा छठी से स्कूल के पी टी आई एवम प्रशिक्षक मयंक सोनी के निर्देशन में स्केटिंग का अभ्यास कर रहा हूं। मयूर ने पूर्व में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित क्वार्टस में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीता है इसके अलावा स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अंडर 14 में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल और बेलगांव कर्नाटक में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया है गत वर्ष एसजीएफआई द्वारा आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में 500 मीटर और 1000 मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया था इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित वेस्ट जॉन में 500 मीटर में गोल्ड तथा ऑल इंडिया के फाइनल में पार्टिसिपेट किया लेकिन दौड़ते वक्त जूते की लेस खुल जाने की वजह से मेडल से वंचित रह गया था।इस प्रकार कुल चार स्वर्ण पदक अभी तक में विभिन्न प्रतियोगिता में जीत चुका हूं मेरा लक्ष्य सभी प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना है ।
