भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डबोक एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया मेवाड़ी अंदाज में भव्य स्वागत
उदयपुर संभाग स्तर की महत्वपूर्ण संगठन आत्मक बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे भाजपा नेता
बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का डबोक एयरपोर्ट पर वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में मेवाड़ी अंदाज में भव्य स्वागत सत्कार किया गया। दरअसल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर संभाग स्तर की महत्वपूर्ण संगठन आत्मक बैठक में शामिल होने के लिए उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के साथ भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। डबोक एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित अन्य विधायकों एवं भाजपा नेताओं का विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा मेवाड़ी अंदाज में स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रभारी झाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी सहित भाजपा नेताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के महत्वपूर्ण विषयों पर खास विचार विमर्श किया। इस अवसर पर वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, विधानसभा क्षेत्र के समस्त मंडल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, सरपंच, पूर्व सरपंच, वार्डपंच के साथ क्षेत्र के समस्त पदाधिकारी, जनप्रनिधि, वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
