थामला गाँव में छात्रों ने मुखटे के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के ग्राम पंचायत थामला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर प्रार्थना सभा हॉल में बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार आमेटा ने सभी स्वीप प्रतिनिधिमंडल के प्रभारीयो का स्वागत अभिनंदन किया गया और सभी छात्र-छात्राओं विद्यालय परिवार को मुखटे द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संदेश दिया गया। दाताराम सिसोदिया व्याख्याता ने बताता की विद्यालय में मानव श्रृंखला बनाई गई मेहंदी प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम अफसाना बानो द्वितीय तनीषा सेन तृतीया कशिश प्रजापत निबंध प्रतियोगिता में बालक वर्ग एवं बालिकाएं वर्ग में प्रथम शानू सुथार द्वितीय हिमांशी सेन तृतीय महेश प्रजापत आदि रहे। विद्यालय मे श्रेष्ठ निबंध पोस्टर प्रतियोगिता में सानू सुथार प्रथम रही। साथ ही सभी स्वीप कार्यक्रम के अधीनस्थ सहायक प्रभारी कर्मचारी सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा कहानी समाचार संचार के साधन के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक किया। शांतिलाल मीणा, राधेश्याम द्वारा मतदान में जागरुकता का नाटक बता कर मतदाता को जागरूक किया गया। महेश चंद्र विजयवर्गीय और कमलेश चंद्र त्रिवेदी ने सभी बालक बालिकाओं को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया कि अपने परिवार के जो सदस्य 18 से अधिक उम्र के वयस्क नागरिक हैं वह मतदान करें। इस दौरान दाताराम सिसोदिया, देवनारायण गुर्जर, सुधीर शर्मा, बी एल ओ रामकुमार गोदारा, धर्मेंद्र सैनी, मुकेश कुमार सालवी,महेश कुमार, रघु वीर मेवाड़ा, शंभू नाथ, नरेश कुमार, पृथ्वी चारण, अजय कुमार सोनवाल सहित विद्यालय स्टाफ के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!