छात्रा क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेले गये रोचक मुकाबले

गांधी ग्राउंड, बेदला, सेंटपॉल शोभागपुरा , पेसिफिक कॉलेज ग्राउंड देबारी, डीपीएस शोभागपुरा के क्रिकेट मैदानो पर खेले जा रहे हैं मैच 

बासडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय गुरु गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर के तत्वाधान में शहर के विभिन्न क्रिकेट मैदानो पर खेली जा रही 17 व 19 वर्षीय छात्रा स्कूली क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आज रोचक मुकाबले गांधी ग्राउंड, बेदला ग्राउंड, सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा , पेसिफिक कॉलेज ग्राउंड देबारी, डीपीएस शोभागपुरा के क्रिकेट मैदाने पर आज 17 एवम 19 वर्ष आयु वर्ग के अनेक मुकाबले खेले गए।

जिनका परिणाम इस प्रकार रहा-

17 वर्ष आयु वर्ग में

बूंदी ने शाहपुरा को 9 विकेट से, फलोदी ने जालौर को 10 विकेट से, श्रीगंगानगर ने चूरु को, बालोतरा ने बारा को , जैसलमेर ने प्रतापगढ़ को 8 विकेट से ,अनूपगढ़ ने चित्तौड़गढ़ को सात रन से, केकड़ी ने डीग को 26 रन से, बाड़मेर ने झालावाड़ को पांच विकेट से, नीम का थाना ने डूंगरपुर को 21 रन से , झुंझुनू ने नीम का थाना को 9विकेट से, अजमेर ने केकड़ी को 9विकेट से, बाड़मेर ने जयपुर को एवं भीलवाड़ा ने जैसलमेर को 10 विकेट से हरा कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

19 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में भीलवाड़ा ने डीडवाना कुचामन को 7 विकेट से ,उदयपुर ने ब्यावर को , चित्तौड़ ने फलोदी को 60 रन से, हनुमानगढ़ ने बूंदी को 60 रन से, चूरू ने बांसवाड़ा को 10 विकेट से ,पाली ने चित्तौड़गढ़ को 6 रन से,जैसलमेर ने झालावाड़ को 50 रन से ,अनूपगढ़ में जैसलमेर को सात विकेट से,टोंक ने सलूंबर को 83 रन से, जोधपुर ग्रामीण ने अजमेर को 9 विकेट से तथा नागौर ने भीलवाड़ा को 43 रन से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!