शुभ मुहूर्त में माता मंदिरों, देवालयों में हुई नवरात्रि घट स्थापना, नो दिन तक विभिन्न हवन अनुष्ठान होंगे

जगह-जगह गरबा पंडाल सजे, मंदिर सजे विद्युत रोशनियों से, इस बार नवरात्र कई शुभ संयोगो में मनेगी

बासडा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखण्ड क्षेत्र वल्लभनगर, मेनार, रुण्डेड़ा, विजयपुरा, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, नवानिया, तारावट ,बासडा सहित विभिन्न स्थानों पर घट स्थापना के साथ शक्ति की महापूजा शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का श्रीगणेश रविवार से हुआ। मेनार में दोपहर 1.30 बजे अंबामाताजी, कालिका माताजी मंदिरों सहित देवालयों में पंडित के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना हुई। वही विजयपुरा में सेवक खुबीलाल मेनारिया, मेनार में भेरूलाल दियावत द्वारा भेरूजी स्थानक पर एवं श्री कल्याण गातोड़ श्याम मंदिर, खरसान शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की। नवरात्रि घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक मां के अलग-अलग रूपों की उपासना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो भक्त नवरात्र में मां अम्बे की सच्चे मन से अराधना करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख शांति का वास होता है। इस बार के नवरात्र कई शुभ संयोगों के बनने के कारण भी खास माने जा रहे हैं।

रविवार से शुरू हुई नवरात्रि अखंड नवरात्रि होगी, क्योंकि अंग्रेजी तारीख और हिंदी तिथियों का ठीक तालमेल होने से एक भी तिथि कम नहीं होगी। 23 अक्टूबर को नवरात्रि का समापन होगा। वही इस साल नौ शुभ योग में नवरात्रि शुरू हुई। सितारों की ऐसी स्थिति पिछले 400 सालों में नहीं बनी।

शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में गरबा पंडाल जगहों-जगहों पर सज गए है, वही माता के मंदिरों का दूधिया एवं विद्युत रोशनीयो से सुसज्जित कर दिए है। जो चमक धमक रहे। साथ ही मंदिरों को सुगंधित फूलों से सजा दिये गए हैं। बाजार भी त्योहारी पर्व के लिए सजधज गए हैं। अब नो दिनों तक देवी मंदिरों सहित देवालयों में हवन अनुष्ठान होंगे। कई जगहों पर भजन संध्या का आयोजन होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!