शनिधाम मंदिर पर नह्वानपारायण पाठ प्रारम्भ

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के रामादल परिवार एवम शनिधाम मन्दिर मंडल के संयुक्त तत्त्वावधान में नवरात्रि के अवसर पर नवदिवसीय रामचरित मानस का नव दिवसीय नह्वानपरायण पाठ रविवार दोपहर 12.15 बजे घट स्थापना तथा पूजन के साथ प्रारम्भ हुआ। प्रतिदिन पाठ का समय दिन में 12 बजे से 4 बजे रहेगा । इस सामूहिक पाठ में आयोजन समिति ने समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया हैं । इस अवसर पर शनिधाम मन्दिर मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा,उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट,उपाध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय, पुजारी गोटू भट्ट, ओम गुर्जर,ललित गुर्जर,ओम जाट , धनंजय त्रिपाठी, धीरज भट्ट,अभिषेक सालवी सहित कई भक्त उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!