2 अवैध पिस्टल, तीन कारतूस के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

धानमंडी थाना पुलिस एवं डीएसटी ने कार्यवाही करते हुए 2 अवैध पिस्टल, 3 कारतूस जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. थानाधिकारी सुभाष जांगिड़ ने बताया कि थाना पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 2 अवैध पिस्टल, तीन कारतूस व तीन चाकू बरामद कर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

 

उन्होंने बताया कि मामले ने आरोपी बड़गांव गायत्री नगर निवासी रोहिताष्व उर्फ रोहित श्रीमाली से दो पिस्टल जब्त की गई थी। दौराने अनुसंधान गिरफ्तारी के बाद रोहित श्रीमाली द्वारा धारा 27 साक्ष्य अधिनियम की सुचना दी जिस पर मुताबिक सुचना के वांछित आरोपी यशपालसिंह राठोड की तलाश की जो एनएच 76 सुखेर के वहां पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला जिसकी तलाशी ली गई, तो अभियुक्त यशपालसिंह के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व तीन कारतूस, आरोपी मनोज सालवी व कैलाष प्रजापत के कब्जे से एक एक चाकू जब्त किया गया।

 

उसके बाद दौराने अनुसंधान आरोपी यषपालसिंह राठोड द्वारा धारा 27 साक्ष्य अधिनियम की सुचना दी जिस पर मुताबिक सुचना के आरोपी रोहितसिंह राठोड की तलाष की जो नया खेडा के वहां पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिला जिसकी तलाषी ली गई, तो आरोपी रोहितसिंह राठोड के कब्जे से एक अवैध पिस्टल व आरोपी आकाष बंजारा के कब्जे से एक लोहे का चाकू जब्त किया गया। प्रकरण में गिरफ्तारषुदा आरोपी रोहिताष्व उर्फ रोहित श्रीमाली को हेमन्त उर्फ सर्किट से रंजिशवश जान का खतरा होने से उक्त हथियार गमेरसिंह उर्फ जॉन से मंगवाये थे, जो हेमन्त उर्फ सर्किट से बदला लेने के लिए यषपालसिंह व रोहितसिंह को दे रखे थे। गिरफ्तार आरोपी यषपालसिंह, मनोज सालवी, कैलाष प्रजापत, रोहितसिंह व आकाष बंजारा से पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

टीम: सुबोध जांगिड थानाधिकारी धानमंडी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल कैलाश सेन, रामप्रताप (धानमंडी थाना), डीएसटी से हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, विक्रम सिंह, मन मोहन सिंह, हितेंद्र, अनिल पुनिया, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, राम निवास

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!