राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग 17,19 वर्ष छात्र-छात्रा का रंगारंग उद्घाटन, 40 जिलों के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग 17,19 वर्ष छात्र-छात्रा का रंगारंग उद्घाटन आज सेंट एंथोनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवर्धन विलास बलीचा में हुआ। जिसमें प्रदेश के 40 जिलों के 700 खिलाड़ी भाग ले रहे । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक आशा मांडावत थी। अध्यक्षता आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विलियम डिसूजा ने की । विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा ,उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण सालवी, बीकानेर से चयन समिति संयोजक भारतीय सिंधी, राजस्थान स्टेट संगठन के सचिव योगेंद्र खत्री, श्रीराम स्केटिंग के डायरेक्टर मनजीत सिंह गहलोत, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह धायभाई एवं उमेश भारद्वाज तथा प्रतियोगिता के संयोजक संजय वडाला थे कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा ने किया । कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी के पौधे को दीप प्रज्वलन से हुआ उसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया और बालकों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । प्रदेश भर से 700 स्केटिंग प्लेयर्स ने अपने-अपने दल के साथ जिले का ध्वज थामें सामूहिक मार्च पास्ट कीया जिसकी सलामी अतिथियों द्वारा ली गई । इसके बाद मेजबान विद्यालय की छात्राओं द्वारा योगा थीम पर आधारित एवं रामायण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए । जिस पर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन घोषणा एवं सभी खिलाड़ियों द्वारा शपथ ग्रहण करने के बाद प्रतियोगिता का ध्वज फहराया गया ।इसके साथ ही 5 दिन चलने वाली रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया।
