खेरवाडा विधानसभा प्रत्याक्षी नानालाल आहारी का देव दर्शन यात्रा के दौरान ग्रामिणो ने किया भव्य स्वागत
उदयपुर । खेरवाड़ा भारतीय जनता पार्टी के द्वारा खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित किए गए प्रत्याशी नानालाल आहारी का देव दर्शन के दोरान गावों में जगह जगह पर ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत और अभिनंदन और सभी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को भी दिया धन्यवाद।
आहारी ने इस अवसर पर कहा कि मुझे प्रत्याशी क्षेत्र की जनता की मांग के आधार पर बनाया गया है इसलिए संपूर्ण क्षेत्र की जनता को एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय श्री का संदेश देवें !
खेरवाड़ा पूर्व विधायक एवं वर्तमान प्रत्याशी नानालाल आहारी ने देवदर्शन यात्रा के दौरान कालीघाटी भंवरयासी बावजी कालीमतामाता मंदिर शक्तावतो गुड़ा में मां अम्बे भोराई मे गातोड़ जी बावजी , घोड़ासर में गातोड़ बावजी के दर्शन लाभ लिए और इस यात्रा के तहत टोकर कुण्डा आदि गांव में सभी मंदिरों में जाकर देव दर्शन किए । इस अवसर पर भाजपा के सेमारी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र जी कलाल ,भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता दिनेश कलाल , पंचायत समिती सदस्य हीरालाल मीणा पूर्व पंचायत समिती सदस्य मणिलाल जी मीणा ,पांड्यावाडा सरपंच देवीलाल जी मीणा , टोकर पूर्व सरपंच शारदा देवी मीणा ,घोडासर पूर्व सरपंच श्याम जी मीणा , शक्तावतगुड़ा सरपंच, खेरवाड़ा भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रभारी डूंगरलाल पटेल , भाजपा ओबीसी मण्डल उपाध्यक्ष कालूलाल लोहार , गम्भीर सिंह जी महावीर जी प्रजापत, करण जोशी , भोराई सुन्दर जी कलाल,गुजरात से आए मयूर भाई शाह, हरीश जी कलाल आदि उपस्थित रहे !
