रतनपुर बॉर्डर के पास सड़क हादसा : ट्रॅक ने क्रूज़र को मारी टक्कर, क्रुजर पलटी, 6 की मौत, 7 घायल
डूंगरपुर जिले में रतनपुर बोर्डर के पास में रविवार को ट्रक और क्रूजर की टक्कर में 6 की मौत हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए है।
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर बोर्डर के पास नेशनल हाइवे 48 पर रविवार को ट्रक ने क्रूजर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद क्रूजर पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रूजर में मजदूर सवार थे।
हादसे में घायल 7 लोगों को डूंगरपुर के श्री हरिदेवजोशी राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल अधीक्षक महेंद्र डामोर ने बताया कि हादसे में 6 मृतकों की बॉडी मोर्चरी में रखवाई गई हैं। 8 घायल रैफर किए गए थे। इनमें से 1 की हालत सामान्य होने पर परिजन घर ले गए। वहीं, 6 ऑर्थोपेडिक और 1 सर्जरी वार्ड में भर्ती है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरंभिक तौर पर यह बात सामने आयी है कि ट्रक के ब्रेक फैल होने से यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच में ही इसको लेकर स्थिति साफ हो सकेगी
