शाहपुरा सीएमएचओ डॉ घनश्याम चांवला ने किया काछोला सीएचसी का औचक निरीक्षण
काछोला- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ घनश्याम चावला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काछोला का औचक निरीक्षण किया !
डॉ चावला ने मौसमी बीमारियों से संबंधित गतिविधियों के प्रगति की समीक्षा की एवम निर्धारित मापदंडों को पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए!
काछोला चिकित्सालय प्रभारी डॉ राहुल यादव ने बताया कि सीएमएचओ डॉ घनश्याम चांवला ने औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कार्यक्रमों,मौसमी बीमारियों,संशोधित राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में उपचार ले रहे मरीजों को पोषण किट उपलब्ध करवाने हेतु सभी चिकित्सा अधिकारियों और कार्मिकों एवम स्वंयमसेवी संस्थाओं को निक्षय मित्र बनने हेतु प्रेरित किया!
औचक निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार जाट,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रामजस मीणा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर दीपक कुमार मीणा,एवम अन्य डयूटी स्टाफ मौजूद रहे हैं!
