श्री मेवाड़ करणी सेना जिला सलूंबर की कार्यकारणी गठित
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । श्री मेवाड़ करणी सेना के संस्थापक अध्यक्ष गणपत सिंह दुलावत,जितेंद्र सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष सलूंबर,सत्यपाल सिंह बडावली ग्रामीण जिला अध्यक्ष सलूंबर द्वारा बारोलजी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित कर सम्पूर्ण सदस्यो की सर्व सम्मति से सलूंबर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की तथा नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।जिसमे सेमारी तहसील अध्यक्ष गजेंद्र सिंह चंदोडा,पर्वत सिंह नौली, रणजीत सिंह खिरावाडा,शंभू सिंह बारा,हरदीप सिंह दौलपुरा, महिपाल सिंह नौली,भंवर सिंह मल्लाडा,महिपाल सिंह बामनिया ,लक्ष्मण सिंह राठौड़ बडावली और मनोहर सिंह सालैया उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने संगठन में एकजुट होकर कार्य करने एवं संगठन द्वारा होने वाले आगामी आयोजन पर चर्चा की।
