ऋषभदेव : 67 वीं राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 14 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता
आज होगा उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल की उपस्थिति में समापन समारोह
ऋषभदेव,शुभम जैन । यहां 67वी राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 14 बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का अंतिम आठवां चक्र संपन्न हुआ। प्रतियोगिता विवेकानंद केंद्र विद्यालय द्वारा शिक्षा विभाग की निर्देशन में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सात-सात अंक प्राप्त कर उच्च स्थान पर जयपुर की भव्य गुप्ता, रुद्र दमन मेड़तिया तथा सिध्दांत चतुर्वेदी, भीलवाड़ा से अक्षत कुमार लखारा एवं अलौकिक माहेश्वरी और चित्तौड़गढ़ से प्रत्यूष भट्टाचार्य रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भीलवाड़ा से नंदिनी पुरोहित, जयपुर से श्रेष्ठी जैन, उदयपुर से अदविका सरीपुरिया एवं तमन्ना गुप्ता, अजमेर से खुशनिका गुर्जर और उदयपुर से विहाना कोठारी ने सात-सात अंक प्राप्त कर उच्च स्थान प्राप्त किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीशचंद्र जैन ने बताया कि सम्पूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन बीकानेर द्वारा नियुक्त आर्बिटर इमरान खान, शिव कुमार शर्मा, अरुण जोशी एवं बलवीर सिंह राठौड़ द्वारा प्रदान किया गया। मिल प्रबंधन से के. बी. खटोत एवं एम. एस. मणिलाल एवं अनिल दलावत ने समय समय पर शतरंज प्रतियोगिता हाल में आकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया एवं कुशल प्रबंधन हेतु सभी आर्बिटर का धन्यवाद दिया। आज सुबह 9 बजे उपखंड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल की उपस्थिति में वीकेवी विद्यालय परिसर में समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी आयोजक विध्यालय से पेमेन्द्र त्रिवेदी एवं राजेन्द्र परिहार ने दी।
