शिक्षकों ने शैक्षिक सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ ब्लॉक वल्लभनगर की कार्यकारिणी के सदस्यों की गुरुवार को अति आवश्यक बैठक वल्लभनगर के तारकेश्वर महादेव मंदिर की शिव वाटिका में रखी गई।

जिसमें दिनांक 13 व 14 अक्टूबर को होने जा रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय शिक्षकों के शैक्षिक सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों की उपस्थिति रहे इसके लिए शिक्षकों व शिक्षिका से सम्पर्क कर उन्हें सादर आमंत्रित करने हेतु चर्चा की गई ।

दो दिवसीय सम्मेलन उदयपुर के राउमावि बालिका रेजिडेंसी के सभागार में होगा जिसमें प्रथम दिवस 11 बजे उपस्थित हो कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

बैठक में संगठन के जिला उपाध्यक्ष दिनेश चंद पोखरना, पुष्कर लोहार, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल लक्षकार, सभाध्यक्ष ललित कुलमी, सचिव लक्ष्मी लाल जाजपुरा, ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल दवे, वरिष्ठ पदाधिकारी जगदीश चंद्र आमेटा नवानियां, जगदीश चंद्र आमेटा वल्लभनगर आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!