मावली : आठ सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने सौपा ज्ञापन
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के शिक्षकों ने संयुक्त निदेशक अधिकारी भलू राम खीचड़ के प्रतिनिधी जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार टांक को आठ सुत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन सोपा ।
जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर टांक द्वारा आश्वासन दिया गया, कि बकाया एसीपी प्रकरण, बकाया नोशनल लाभ, योग्यता अभिवर्ती अधिशेष शिक्षकों का वेतन आदि मांगो का निस्तारण जल्द कर दिया जाएगा, महामंत्री देशबंधु ने ज्ञापन के अनुसार बताया की उदयपुर संभाग में समस्त शिक्षकों का बकाया नोशनल लाभ के आदेश तुरंत किया जाए नव कर्मोनत विद्यालयों से अधिशेष शिक्षकों का वेतन तुरंत जमा किया जाए विभिन्न ग्रेट के शिक्षकों का एसीपी प्रकरण फॉर्म ऑनलाइन कर रखे हैं जिनके एसीपी प्रकरण आदेश तुरंत किए जाएं, जो शिक्षक टी एस पी से नॉन टीएसपी में कार्यग्रहण करने से वंचित रह गए हैं, उनका मुख्य चुनाव आयोग से अनुमति लेकर नियमाअनुसार जॉइनिंग दिलाने का आदेश किए जाए वेतन विसंगति 11170 से 12900 का आदेश साथ ही विभिन्न शिक्षको का की पी एच डी योग्यता दर्ज का आदेश शीघ्र निकाला जाए, तथा कार्यालय पियो और ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की जी, पी, एफ, व एस, आई ,की डायरियों की कटौती सम्बन्धित समस्या का समाधान किया जाए,
इस दौरान प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, प्रेम शंकर सालवी, ज्ञान प्रकाश, दिनेश चंद्र आदि शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
