आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव जीवन ऐरवाल का किया स्वागत
गंगापुर,विनोद कुमार रैगर । भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव व उदयपुर सम्भाग प्रभारी जीवन ऐरवाल के प्रथम बार गंगापुर पधारने पर अम्बेडकर सर्किल पर जोरदार स्वागत किया ।चिरंजी लाल ने सहाड़ा रायपुर से आसपा से चुनाव लड़ने के लिये बायोडाटा सोपा साथ ही पार्षद बंशीलाल व चिरंजी लाल के नेतृत्व में आए लोगो ने सहाड़ा रायपुर से चिरंजी लाल को पार्टी उम्मीदवार बनाने का आग्रह किया। जीवन ऐरवाल ने चिरंजी लाल को आश्वासन दिया कि आप चुनाव की तैयारी में लग जाये, पहली ही सूची में आपका नाम फाइनल हो जाएगा। कार्यक्रम में भीम आर्मी तहसील उपाध्यक्ष संजय सालवी , लोकेश, रतन, एड. सुंदर , मदन , शांति लाल , आदि कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
