शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 13-14अक्टूबर को 

राजस्थान विद्यापीठ प्रतापनगर के सभागार में होगा आयोजित

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन दिनांक 13-14अक्टूबर को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ-विश्वविद्यालय प्रताप नगर,उदयपुर के सभागार में आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष पुष्षेन्द्रसिहं झाला ने बताया कि शैक्षिक सम्मेलन प्रथम दिवस दिनांक 13 अक्टूबर को प्रातः11•00 बजे से प्रारम्भ होगा। सम्मेलन में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, शिक्षा,शिक्षार्थी व शिक्षक हितों पर चर्चा, शैक्षिक व संगठनात्मक विषय पर विचार-विमर्श हेतु शिक्षा क्षेत्र के उत्कृष्ट शिक्षाविद डाॅ•एस एस सारंगदेवोत उप कुलपति व अन्य शिक्षाविदों का एवं प्रदेश पर्यवेक्षक और प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम , प्रदेश महिला मंत्री जयमाला पानेरी का मार्गदर्शन एवं पाथेय प्राप्त होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!