14 अक्टूबर से होने जा रही 67वी राज्य स्तरीय छात्रा क्रिकेट और रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता की दूसरी तैयारी बैठको में विभिन्न समितियां गठित कर दायित्व सौंपे

जिला शिक्षा अधिकारी मांडावत में दिए आवश्यक दिशा निर्देश,दोनो ही खेलों की विभिन्न जिलों की टीमें कल 13 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचेगी

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 17 व 19 वर्ष छात्रा क्रिकेट और 17 ,19 छात्र व छात्रा दोनो वर्ग की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता उदयपुर में 14 अक्टूबर से होने जा रही है  17 व 19 वर्ष छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय गुरु गोविंदसिंह उमावि में एवम 17 ,19 छात्र व छात्रा दोनो वर्ग की रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोवर्धन विलास बलीचा में आयोजित होगी। दोनो ही आयोजक स्कूल में प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रतिनियुक्ति किए गए पदाधिकारी एवं कार्मिकों की दूसरी तैयारी बैठक आज हुई । जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक आशा मंडावत की अध्यक्षता में दूसरी तैयारी बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें मांडावत ने पंजीयन कार्य, पूछताछ समिति, उदयपुर बस स्टेशन एवं रेलवे स्टेशन पर कार्मिकों की तैनाती,आवास व्यवस्था ,जलपान एवं भोजन व्यवस्था, उद्घाटन एवम समापन समारोह व्यवस्था, खेल मैदान व्यवस्था , आमंत्रण एवं पारितोषिक व्यवस्था, जल व्यवस्था, प्रमाण पत्र लेखन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश देकर अलग-अलग समितियां का गठन काआर दायित्व निर्धारित किए गए। अनुमान के मुताबिक प्रदेश के 50 जिलों से टीमें कल सुबह शुक्रवार 13 अक्टूबर को उदयपुर पहुंचना शुरू जाएगी। बैठक में सभी प्रतिनियुक्त प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर गुरु गोविंद सिंह स्कूल की बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय आशा मांडावत

,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चौबीसा, प्रतियोगिता के

केंद्र।ध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य पंकज पटेल, शारीरिक शिक्षक वाकपीठ अध्यक्ष लक्ष्मण दास वैष्णव, प्रतियोगिता के आवास प्रभारी हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, गोविंद सिंह चौहान, कार्यालय प्रभारी दर्जन सिंह सिसोदिया, भारत भूषण जोशी ,भेरूसिंह राठौड, दिलीप सिंह शेखावत, अर्जुन सिंह झाला ,नीरज बत्रा, गोविंद लाल खटीक, चुन्नीलाल चंदेरिया आदि उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय विद्यालय की शारीरिक शिक्षिका सुशीला राठौड ने धन्यवाद ज्ञापित किया , संचालन दीपक सांवरिया ने किया। वहीं पर सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौतम विलास बलीचा में आयोजित बैठक में संयुक्त संचालन सचिव एवं प्रधानाचार्य विलियम डिसूजा ,संयोजक संजय बडाला, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह,अनिल गुप्ता, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रतन कुमार चास्टा, जगदीश चंद्र मेनारिया, प्रतियोगिता प्रभारी मयंक सोनी,हरिराम माली आदि उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!