विधानसभा आम चुनाव-2023 : मतदान दलो को दिया प्रशिक्षण,उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार मतदान दलों के प्रशिक्षण का क्रम जारी है। 10 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण सत्र के तीसरे दिन गुरूवार को मतदान अधिकारी द्वितीय का प्रशिक्षण आयोजित हुआ।

राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय तथा राजकीय फतह विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों ने कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम सिलिंग, मॉक पोल, विभिन्न सूचना प्रपत्र, मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं, करने योग्य और नहीं करने योग्य कार्यों तथा सावधानियों आदि की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम शैलेष सुराणा ने प्रशिक्षण सत्रों का निरीक्षण कर कार्मिकों को मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी व डीआईजी स्टाम्प जितेंद्र ओझा, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा आदि भी उपस्थित रहे। 14 अक्टूबर को पीठासीन अधिकारी 2173 से 2904, मतदान अधिकारी प्रथम 2873 से 3183, मतदान अधिकारी द्वितीय 2873 से 3587, मतदान अधिकारी तृतीय 2873 से 3250 का प्रशिक्षण होगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!