आसपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने मचाई धमाल, गोल में चार सूने मकान और आसपुर में दो दुकानों को बनाया निशाना

डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के दो गांवों में बीती रात चोरों ने जमकर धमाल मचाई। चोरों ने आसपुर थाने से महज तीन सो फिट की दूरी पर एक किराना दुकान एवम एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया । तो वही गोल गांव में चार सूने मकानों को निशाना बनाया। चोर 3 लाख 22 हजार की नगदी और 80 हजार का सामान चुराकर ले गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर बांसवाड़ा मुख्य सड़क पर विश्वकर्मा मंदिर के पास मॉडर्न किराना स्टोर के मुख्य शटर को लोहे की रॉड से बैंड कर चोर दुकान में घुसे ।दुकान के अंदर करीब 3 लाख 20 हजार की राशि व 80 हजार का सामान चुरा ले गए। वही इसी मार्ग पर मंदिर के सामने नरेंद्र मेडिकल स्टोर पर भी शटर को बैंड कर अंदर घुसे और 2 हजार की नगदी चुरा ले गए। वही गोल ग्राम पंचायत के ललित पुत्र कोदरजी ,तुलसीराम पुत्र गौतम लाल ,मनोहर पुत्र मावजी के सुने मकानों में घर के ताले तोड़कर अंदर घुसे । घर में तिजोरी में कपड़े समान बिखेर दिया। ये सभी परिवार अन्य प्रदेश में रोजगाररत है। जिससे चोरी का कोई अनुमान नहीं लगा है ।एक ही रात में छह जगहों पर चोरी के प्रयास को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।पूर्व में कई चोरियो का राज अब तक खुलने को लेकर नाराजगी जताई है ।थाना परिसर से मात्र तीन सो फिट की दूरी पर चोरी होने को लेकर पुलिस के गश्त की पोल खुल गई है । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

रिर्पोट : प्रवीण कुमार कोठारी 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!