मेनारिया सदस्य नियुक्त

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग में राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मंडल में शासन सचिव महेशचंद्र शर्मा ने प्रदेशभर से 20 सदस्यों की नियुक्तियां की। इसमें शौर्य नगरी पक्षी विहार के नाम से प्रसिद्ध मेनार गांव के पूर्व सरपंच कांग्रेस नेता ओंकारलाल मेनारिया को सदस्य नियुक्त किया गया। मंडल में सभापति भंवललाल पुजारी सालासर नियुक्त किए गए। इसमें सचिव, आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर होंगे। मेनारिया की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर बधाइयां दीं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!