बाँसड़ा : रात्रि में चोरों ने मचाई धमाल, विद्यालय के तोड़े ताले, 65 इंची एलइडी स्मार्ट टीवी सहित अन्य सामान चोरी
बाँसड़ा,कन्हैया लाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसड़ा में रात्रि में चोरों ने विद्यालय के ताला तोड़कर कई सामान चोरी हुई । आचार संहिता लगते ही दूसरे दिन बुधवार को सुबह में जब प्रिंसिपल विद्यालय पहुंचे तब ताला टूटा हुआ देखा तो सरपंच एवं पंचायत समिति एसडीएमसी सदस्य एवं ग्रामीणों सहित खेरोदा थाना को सूचना दी। करीब 2 घंटे बाद में मौके पर पहुची पुलिस द्वारा विद्यालय में जांच शुरू की । प्रधानाचार्य खुर्शीद फातमा ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर पता चला की विद्यालय के ताले टूटे हुए दिखाई दिए तुरंत ग्रामीण एवं पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की विद्यालय से 65 इंच स्मार्ट एलइडी टीवी मय रिमोट एव डोंगल एवं सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर , गैस सिलेंडर , अक्षय पात्र से राशि बता रहे हैं छोटे-मोटे दस्तावेज भी गायब बता रहे हैं इस मौके पर विद्यालय स्टाफ सरपंच पति रमेश चंद्र जाट पंचायत समिति सदस्य भरत कुमार व्यास ,एस डी एम सी सदस्य मदन व्यास, शांतिलाल लोहार हुकमीचंद मेनारिया देवराम व्यास रहे।
