पशुधन निरीक्षक व पशु मित्र को दिया गौशाला बांसड़ा में प्रशिक्षण

बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में वल्लभनगर व भिंडर ब्लॉक के पशु मित्र एवं पशुधन निरीक्षक को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ जयकिशन नागपाल व शिविर प्रभारी डॉ अनिल काले पशु चिकित्सा अधिकारी खेरोदा ने बताया कि इस अवसर पर तीन दर्जन से अधिक प्रशिक्षण आर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें कृत्रिम गर्भाधान पद टीकाकरण पशुधन की सारे बंद पानी के बारे में जानकारी प्रदान की । प्राणी मित्र श्याम चौबीसा मनक पशु कल्याण प्रतिनिधि भारतीय जीव जंतु कल्याण ने सभी को गोवंश की महता और उसकी उपादेता पर प्रकाश डाला। इस अवसर डॉ नवीन कुमार शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी मोडी ,अभय सिंह राठौड़ कुंडई नागेंद्र सिंह राठौड़ वल्लभनगर पशुधन निरीक्षक ओंकार लाल मीणा एलईओ ने अपने कार्यक्षेत्र का अनुभव प्रकट करते हुए नए मित्रों को समर्पण के साथ कार्य में समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!