संयुक्त निदेशक का किया अभिनंदन

मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ जिला शाखा उदयपुर ने संयुक्त निदेशक कार्यालय में नवनियुक्त संयुक्त निदेशक उदयपुर मंडल डाॅ.भल्लूराम खींचड़ का पदभार ग्रहण करने पर अभिनंदन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष डॉ.खेमराज कड़ेला के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान शिक्षक नेता प्रताप दैया, प्रदेश महामंत्री डॉ.मदनलाल मेघवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष भगवतीप्रसाद सालवी, जिला महामंत्री गौतम तिरगर, जिला मंत्री कैलाशचंद्र खटीक, मावली उपाध्यक्ष रामचंद्र डामोर सहित कई शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें, संयुक्त निदेशक खींचड़ ने जोधपुर से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पद से पदौन्नत होकर पदभार ग्रहण किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!