मावली : डाँगी ने किया उपस्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण

मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा की ग्राम पंचायत लदानी के गन्दोली खेड़ा गांव में 35 लाख लागत से बने उपस्वास्थ्य केंद्र,4 लाख के दो सामुदायिक भवन, 2 लाख सीसी रोड,3.50 लाख सीसी रोड आदि विकास का लोकार्पण किया।

जिसमे मुख़्य अतिथि पूर्व विधायक व प्रधान पुष्कर लाल डांगी थे। अध्यक्षता लदानी संरपच ओसभ कुवर ने की विशिष्ट अतिथि उदयपुर सरस डेयरी चेयरमैन डालचंद डांगी,पूर्व जिला युवा महासचिव गौरव गोखरू,लदानी मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गायरी, इंटाली मंडल अध्यक्ष प्रभुलाल जाट, समाज सेवी नाहरसिंह राणावत,पंचायत समीती सदस्य पुष्पा मेघवाल, बासनी खुर्द सरपंच मदन मेघवाल,पूर्व बार अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राणावत,पुर्व संरपच केलाश बैरवा,रतन डांगी फतहपुरा,कन्हैया लाल डांगी,मांगीलाल डांगी थे।

ग्राम वासियों द्वारा सभी का स्वागत किया गया,पुर्व ब्लाक महासचिव रतन लाल डांगी गंदोली खेड़ा ने सभी विकास कार्यो के लिए पूर्व विधायक व प्रधान डांगी का आभार जताया। इस दौरान उदयलाल,मागीलाल,मोतीलालबंशीलाल,प्रभुलाल,रमेश,प्रकाश,मुकेश,गणेशलाल मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश डांगी द्वारा किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!